आधी रात को ढाबे पर खाना-खाने के बाद पांच आरोपियों ने ढाबा संचालक के बेटे से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गये। मारपीट की यह वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शाहाबाद के न्यू मॉडल टाउन वार्ड नंबर-10 निवासी आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सुभाष कुमार और वह दुखेड़ी मोड़ मोहड़ा पर अन्नापूर्णा ढाबा चलाते हैं। उसका छोटा भाई अर्श भी सहायता के लिए ढाबे पर आ जाता है। 21 जुलाई रात को वह अपने ढाबा पर बैठे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वह किसी जरूरी काम के कारण अपने छोटे भाई अर्श को ढाबे पर बैठाकर चला गया। 21-22 जुलाई की रात करीब ढाई बजे उसे ढाबा से कारीगर कपूरी का फोन आया की पांच लोगों ने ढाबा पर आकर खाने के बिल को लेकर अर्श के साथ मारपीट की है। वह तुरंत ढाबे पर पहुंचा। अर्श के मुंह, होंठ पर चोट लगी हुई थी और वह बेहोश पड़ा था। वह तुरंत उसे लेकर छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर अर्श ने बताया कि मोहड़ा निवासी माया राम उर्फ जस्सी व हैप्पी ने रात को करीब 2 बजे, विक्की निवासी गांव करेलां थाना नग्गल जिला अंबाला व अन्य लड़कों के साथ मारपीट की।