फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच माह बाद जेनरेटर से जुड़े तार, बटन दबाते ही रोशनी में नहाएगा बस अड्डा

विज्ञापन
बस स्टैंड पर बिजली के कनेक्शन करते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर पिछले पांच महीने से बिजली बैकअप को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। लंबे समय से शो-पीस बना 62 किलोवाट के जेनरेटर के कनेक्शन कर दिए गए हैं। अब बिजली फिटिंग का काम पूरा होते ही चालू कर दिया जाएगा। अब बिजली गुल होने के बाद भी बस अड्डा परिसर न केवल रोशन रहेगा, बल्कि तकनीकी और सुरक्षा सेवाएं भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। पावर कट के दौरान भी सीसीटीवी कैमरे, एलईडी डिस्प्ले, पंखे और फर्राटे सहित अन्य उपकरण बंद नहीं होंगे।
विज्ञापन






सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

बिजली जाने के बाद बस अड्डे पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाते थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती थी। अंधेरे का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता का डर बना रहता था। अब जनरेटर चालू होने से सीसीटीवी कैमरे और बसों की जानकारी देने वाली एलईडी स्क्रीन चौबीस घंटे सक्रिय रहेंगी। इससे यात्रियों को बसों के समय की जानकारी मिलती रहेगी और सुरक्षा घेरा भी मजबूत होगा।





कार्ड बनवाने में नहीं आएगी बाधा



बिजली कट लगने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होती थी जो सरकारी योजनाओं के तहत बस पास या कार्ड बनवाने आते थे। अब बैकअप की सुविधा मिलने से पात्र लाभार्थियों के मुफ्त यात्रा कार्ड अब बिना रुके बनेंगे। वरिष्ठ नागरिक, छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के कार्ड बनाने वाला कंप्यूटर सिस्टम अब ठप नहीं होगा। यह जेनरेटर करीब पांच माह पहले बस अड्डे पर पहुंच गया था, लेकिन तकनीकी कारणों और फिटिंग के काम में देरी की वजह से इसे चालू नहीं किया जा सका था। रोडवेज विभाग ने अब फिटिंग का काम पूरा कर इसे मेन लाइन से जोड़ दिया है। अब बस अड्डे पर बिजली का संकट नहीं गहराएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन










62 किलोवाट के जनरेटर के बिजली के कनेक्शन कर दिए हैं, थोडा बिजली फिटिंग का काम रह गया है, जो तीन दिन में पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद लाइट जाने के बाद भी छावनी बस अड्डे पर तकनीकी और सुरक्षा सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।
विज्ञापन


- रमेश, कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें