फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाबी साहित्य सभा की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई, जसविंद्र सिंह बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब के श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की तरफ से नए विद्यार्थियों की आमद पर साहित्यिक मिलनी करवाई गई। पंजाबी विभाग की प्रोफेसर गुरिंद्र कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सभ्याचार से संबंधित कविताएं, सभ्याचार गीत की पेशकारी करवाई गई। साथ ही पंजाबी साहित्य सभा की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसमें जसविंद्र सिंह को प्रधान, रजनी को उप प्रधान, लवप्रीत कौर एवं सिमरन कौर को सचिव, अमरिंद्र सिंह को वित्त सचिव, अमनप्रीत कौर और मनप्रीत कौर को प्रैस सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने पंजाबी साहित्य सभा के सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में इकोनॉमिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. रामकुमार सैनी, डॉ. नीना कौशिक, प्रो. रमनदीप सिंह मौजूद रहे। अंत में पंजाबी विभाग के प्रो. कमलप्रीत कौर ने विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें