फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम में हर स्कूल से चयनित होंगे पांच आइडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा। हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों में आइडिया बॉक्स लगाए जाएंगे ताकि विद्यार्थी अपना आइडिया बॉक्स में डाल सकें। 31 मई तक विद्यार्थी अपना आइडिया स्कूल के बॉक्स में डाल सकेंगे। इस बार सभी स्कूलों को स्कीम में भाग लेना अनिवार्य है। यह स्कीम डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा करवाई जाएगी। इस बार हर खंड से 200 नोमिनेशन आने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

स्कीम के तहत स्कूल 31 अगस्त तक इंस्पायर मानक स्कीम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले खंड स्तर पर नोडल ऑफिसर बनाए जाएंगे। इन नोडल ऑफिसरों को जिला स्तर पर शिक्षा विभाग प्रशिक्षण देगा। इसके बाद यह नोडल ऑफिसर क्लस्टर स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। यह स्कीम कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगी। अगर अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर बेहतरीन आइडिया दिया तो उन होनहारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका मिलेगा और सर्टिफिकेट भी मिलेगा। विद्यार्थी के इस आइडिया को सरकार पेंटेंट करवाती है।

हर स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया सिलेक्ट कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उस आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित होता है तो विद्यार्थी को मॉडल बनाने के लिए एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। देशभर के स्कूलों से तैयार होने वाले मॉडल में से टॉप-60 में आने वाले मॉडल को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


आठ साल में प्रदेश से एक भी आइडिया नहीं हुआ सिलेक्ट
इस स्कीम के तहत प्रदेशभर के स्कूलों से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टिसिपेट तो किया लेकिन आठ साल से देश में टॉप-60 में जगह नहीं बना पाए। यह स्कीम 2013-14 में शुरू हुई थी।



इंस्पायर मानक स्कीम में 31 अगस्त तक स्कूलों को आवेदन करना होगा। स्कीम के लिए 31 मई तक स्कूलों में आइडिया बॉक्स रखे जाएंगे। इन बॉक्स में विद्यार्थी अपने आइडिया डालेंगे। इस बार सभी स्कूलों का स्कीम में भाग लेना अनिवार्य है। एक स्कूल से पांच विद्यार्थियों के आइडिया चुने जाएंगे। इसके बाद जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


-पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें