फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय खेलों में पांच जिम्नास्ट दिखाएंगे दम, कोचों की लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। इसमें अंबाला के पांच जिम्नास्टिक भी अपना दमखम खिलाएंगे। इन खिलाड़ियों में योगेश्रर, जतिन, जतिंद्र, सरांश और रिदमिक की जानवी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक के मुकाबले आठ से 13 फरवरी तक होंगे। यह पांचों खिलाड़ी हरियाणा की जिम्नास्टिक टीम का हिस्सा बनेंगे। इन खेलों के लिए सभी खिलाड़ी 8 फरवरी को अंबाला से रवाना होंगे। खिलाड़ियों के अलावा अंबाला से जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह के अलावा पांच अलग-अलग कोच की भी ड्यूटी लगी हुई है। इसमें स्वीमिंग व तैराकी के अलावा अन्य शामिल है। जो इन राष्ट्रीय खेलों के आगाज से पहले ही उत्तराखंड चले गए थे। अलग-अलग खेलों के स्टेडियम में इनकी ड्यूटी लगी हुई है। जो गेम्स के बाद ही लौटेंगे।
योगेश्वर और जाह्नवी ने लगाई थी पदकों की झड़ी

गुजरात के सूरत में आयोजित हुई जिम्नास्टिक ऑल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप में योगेश्वर और जानवी ने चार पदक हासिल कर अंबाला का नाम चमकाया था। इस चैंपियनशिप में खेल विभाग के कोच योगेश्वर ने देश के सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए तीन व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इसके अलावा अंबाला की जाह्नवी मल्होत्रा ने भी रिदमिक जिम्नास्टिक में कांस्य पदक हासिल किया। दरअसल, योगेश्वर अंबाला में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पॉलिसी के तहत तैनात है इसलिए वह खेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला से उनके अलावा करीब आधा दर्जन कोच की ड्यूटी उत्तराखंड में लगी है। अंबाला के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के मुकाबले आठ से 13 फरवरी तक चलेंगे।
राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें