अंबाला। कोलकाता में 18 से 20 जनवरी को होने वाली जिम्नास्टिक के स्कूल नेशनल में अंबाला की पांच छात्राओं का चयन हुआ है। इन छात्राओं में महक, कृति, हरीति, मुस्कान, भूमि शामिल है। जो अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में प्रशिक्षण लेती है। कोच परमजीत सिंह ने बताया कि यह छात्राएं 17 जनवरी को अंबाला से कोलकाता के लिए रवाना होगी। पांचों खिलाड़ियों ने स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में कृति ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब हासिल किया था। इसी तरह से हरीति ने ऑल राउंड तीसरा स्थान पाया था व अन्य खिलाड़ियों ने भी नेशनल के लिए चयनित हुई थी। महक, कृति, मुस्कान अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल की छात्रा है। हरीति कान्वेंट जीसेस एंड मैरी व भूमि राजकीय उच्च विद्यालय बकरा मार्केट स्कूल की छात्रा है।