महिला से मारपीट के केस में भूमिगत चल रहे मोहाली की जगतपुरा कॉलोनी के दया शंकर, राम अवतार, जसवंत तथा दो अन्य महिलाओं को सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 26 फरवरी को शहर कोतवाली थाने में दर्ज केस के अनुसार आरोपियों ने बंद फाटक के पास उससे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी। भूमिगत होने के कारण आरोपी हाथ नहीं लग रहे थे।