फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस ने मारपीट, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सेक्टर-8 निवासी सतपाल ने 18 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 अगस्त को आरोपियों ने एचपी पेट्रोल पंप के पास उनके परिवारजनों के साथ मारपीट की थी और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दबिश देकर पांचों आरोपियों मनदीप उर्फ गुल्लु, संजू, मोती राम, अजय सिंह उर्फ बब्बू और दीपक को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें