अंबाला सिटी। जिले में राजकीय और निजी आईटीआई में शुक्रवार को पहली वरीयता सूची जारी होगी। इस संबंध में विद्यार्थियों के पास मोबाइल पर मैसेज आएगा। इसके बाद विद्यार्थी को अपने लॉगिन आईडी से काउंसलिंग जानकारी निकालकर संस्थान में लानी होगी। फिर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे दाखिला ले सकेगा। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि कॉलेजों में आवेदक 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी।
राजकीय आईटीआई की बात करें तो इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड की सबसे ज्यादा डिमांड है। इस ट्रेड के लिए सीट कम तो आवेदन बहुत ज्यादा हैं। मूलचंद राजकीय आईटीआई कार्यकारी प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि संस्थान में 240 सीट पर 2039 आवेदन आए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आईटीआई में पहली काउंसलिंग शुरू होगी। वरीयता सूची में नाम आने पर आवेदक के मोबाइल पर टैक्स्ट मैसेज आएगा। इसके बाद आवेदक को अपने लॉगिन आईडी से काउंसलिंग की जानकारी निकालनी होगी और वह जानकारी लेकर जहां दाखिला हुआ है, उस संबंधित संस्थान में जाना होगा। इसके बाद दस्तावेज वेरिफाई होंगे और ऑनलाइन दाखिला किया जाएगा। मूलचंद राजकीय आईटीआई से ईएस अनुदेशक पवन कुमार ने बताया कि अगर आवेदक को ट्रेड पसंद नहीं है तो वह दूसरी काउंसलिंग में भाग ले सकता है, लेकिन दूसरी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदक को पहले अपने लॉगिन आईडी में दूसरी काउंसलिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आवेदक को पहले फीस जमा करवानी होगी। दूसरी काउंसलिंग के लिए लड़कों को 500 और लड़कियों को 250 रुपये फीस देनी होगी। तभी वह दूसरी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
-
जानिए.... किस आईटीआई में टॉप-5 ट्रेड में आवेदन ज्यादा
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर
ट्रेड सीट आवेदन
इलेक्ट्रिशियन 60 1390
कोपा 72 765
फिटर 60 659
मेकेनिकल डीजल 48 530
वायरमैन 20 478
राजकीय महिला आईटीआई, अंबाला शहर
ट्रेड सीट आवेदन
कोपा 72 142
कॉस्मेटोलॉजी 24 123
ड्रेस मेकिंग 20 46
स्टेनो अंग्रेजी 48 56
स्टेनो हिंदी 48 59
राजकीय आईटीआई भारांपुर
ट्रेड सीट आवेदन
इलेक्ट्रिशियन 20 262
कोपा 42 211
फिटर 20 109
आर एंड एसी 24 92
वायरमैन 20 56
मूलचंद राजकीय आईटीआई कैंट
ट्रेड सीट आवेदन
इलेक्ट्रिशियन 20 604
कोपा 48 365
फीटर 20 238
वायरमैन 20 203
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 24 147
-
कॉलेजों में 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए तारीख को 25 से बढ़ाकर 30 जून किया है। आवेदन 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ही मेरिट सूची जारी होगी।