फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के इरादे से पटेल नगर में चलाई गोली 3 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी साहिल शर्मा पर 21 अगस्त को रात 10.30 बजे 3 युवकों ने गोली दाग दी। गोली साहिल को नहीं लगी। शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले वासी मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहिल शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त की रात 10.30 बजे काम से घर आ रहा था। डिग्री कॉलेज के पास उनके मोहल्ले में रहने वाले अमित उर्फ बिल्ला, सुमित उर्फ पोनू व नवीन वासी पटेल नगर ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। इस दौरान अमित उर्फ बिल्ला ने उसे काम तमाम करने की धमकी दी। इसके बाद अमित उर्फ बिल्ला पिस्टल नुमा हथियार व नवीन व सुमित उर्फ पोनू डंडे लेकर उसकी ओर बढ़े। जब साहिल भागने लगा तो अमित उर्फ बिल्ला ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर मोहल्ले वासी और उसका भाई यशपाल शर्मा व उसका दोस्त रवि शर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों को एकजुट होता देख अमित, नवीन और सुमित मौके से भाग गए। साहिल ने बताया कि उपरोक्त तीनों व्यक्ति उसे पहले भी घूरते रहते थे और रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें