पटाखे के पीछे लगा गटका लगने पर घायल महिला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद
- फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा
अंबाला सिटी। दिवाली की रात पटाखों के कारण रातभर आग लगने की 14 घटनाएं सामने आई हैं। आग की दमकल विभाग कर्मचारी तैनात रहे और मौके पर पहुंचकर इन घटनाओं पर काबू पाया। शहर में 14 जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। इनमें 2 कबाड़ी के गोदाम में भी सामान जल गया।
दमकल विभाग अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि मनमोहन नगर अंडरपास फाटक के पास कबाड़ी गोदाम में आग लग गई थी। इसके तरह शनि मंदिर के पास ही कबाड़ी गोदाम में आग लग गई। आग लगने से यहां सामान जल गया। दोनों जगहों पर दमकल विभाग की दो-दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रातभर दमकल विभाग की सभी गाड़ियां तैनात रही। विभाग की ओर से पटाखा मार्केट, बस स्टैंड, गुड मंडी सहित अन्य जगहों पर भी गाड़ियां तैनात की गई थी। नग्गल गांव में खाली प्लाट में घास में आग लग गई। ऐसे ही रामनगर जोगीवाड़ा में खाली प्लाट में घास में आग लग गई। बलदेव नगर में पराली में, खाली प्लाट घास में, हाउसिंग बोर्ड बलदेव नगर में दुकान के ऊपर रखे वेस्ट मलबे में, जैन नगर में खाली प्लाट घास में, नदी मोहल्ला दुकान के पास पटाखे बजाने के दौरान कचरे में, चरखी मोहल्ला में कबाड़ी गोदाम, जीवन नगर में खाली प्लाट में घास में और मानव चौक के पास एक गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई। इन सभी घटना पर पहुंचकर दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। संवाद
पटाखे के पीछे लगा गटका लगने पर घायल महिला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद- फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा