फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दमकल कर्मियों ने जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां फूंककर जताया रोष

Sat, 25 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के दमकल केंद्र पर जॉब सिक्योरिटी पत्र दिखाते कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को मुख्य दमकल केंद्र अंबाला सदर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा 20 जुलाई को जारी किए गए तथाकथित जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य ऑडिटर रणदीप सिंह और इकाई प्रधान पपिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पे-रोल कर्मचारियों के साथ खुला विश्वासघात कर रही है। 13 मई को हुई द्विपक्षीय वार्ता में सरकार ने पे-रोल फायरमैन व चालकों को पक्की सरकारी नौकरी देने का स्पष्ट आश्वासन दिया था, लेकिन अब नियमितीकरण से पीछे हटकर जॉब सिक्योरिटी का छलावा पत्र जारी किया गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। इसे जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा। इस दौरान रमेश कुमार, सुरेश कुमार और संदीप सैनी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें