फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाइटेंशन तारों से टकराया पटाखों से भरा ट्रक, परिचालक की माैत

Sat, 19 Sep 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किंग विहार (धुलकोट गांव) में एक बड़ा हादसा सामने आया है। तमिलनाडु से पटाखे लेकर आए एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण साथी (परिचालक) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड निवासी अनिल कुमार ने बताया कि धुलकोट स्थित उनके सरकारी स्वीकृत पटाखा गोदाम अरोड़ा जनरल स्टोर पर 17 सितंबर की सुबह तमिलनाडु से पटाखों से भरा ट्रक पहुंचा था।
पटाखे खाली करने के बाद जब चालक ट्रक को वापस ले जाने लगा, तो अधिक लंबाई और ऊंचाई होने के कारण गाड़ी सड़क पर सही से मुड़ नहीं पाई।
चालक आर. कार्तिक ने बिना पीछे देखे लापरवाही से गाड़ी को बैक कर दिया। इससे ट्रक हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गया। हादसे के वक्त ट्रक का परिचालक रवि (निवासी धर्मपुरी, तमिलनाडु) बाहर खड़ा होकर चालक को रुकने का इशारा कर रहा था। जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो रवि ने रुकवाने के लिए जैसे ही ट्रक की लोहे की बॉडी पर हाथ मारा, उसे तेज करंट लग गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से लहूलुहान अवस्था में उसे सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाने से जांच अधिकारी कवलजीत सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे। अनिल कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक आर. कार्तिक (निवासी नमक्कल, तमिलनाडु) के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें