फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में बनेगा फायर वाटर टैंक, आपूर्ति का संकट होगा दूर

Mon, 30 Jun 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में जल्द ही 10 लाख लीटर की क्षमता वाला फायर वाटर टैंक बनने जा रहा है। जिसके लिए 54 लाख रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है। टैंक बनने से आग लगने पर अस्पताल में पानी की आपूर्ति का संकट भी दूर हो जाएगा। फिलहाल अस्पताल में इस टैंक को बनाने के लिए जगह का चुनाव नहीं किया गया है। जिले के किसी भी अस्पताल में इस तरह का टैंक नहीं है। अस्पताल में पिछली तरफ बने पार्क में ही यह टैंक बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन



अक्सर होती है समस्या
शहर में अगर कहीं भी आगजनी की घटना होती है तो वहां पर दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर पहुंच तो जाती हैं। मगर कई बार आग इतनी बड़ी जगह लगी होती है कि वाहनों को पानी भरने के लिए कई चक्कर काटने पड़ते हैं। इस कारण आग पर काबू पाने में भी अधिक समय लगता है। टैंक बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।

इन क्षेत्रों को भी मिलेगा
इस वाटर टैंक के बनने से शहर की कपड़ा मार्केट, जगाधरी गेट, बांस बाजार, मानव चौक, सभी सेक्टर सहित आस पास के क्षेत्र को लाभ मिलेगा। आगजनी की घटना होने पर गाड़ियां अस्पताल से पानी की भराई कर लेंगी। सबसे अधिक लाभ कपड़ा मार्केट को होगा। अक्सर ही यहां पर आग की घटनाएं होती रहती है। भीड़ होने के कारण दोबारा पानी भरने में समय भी अधिक लग जाता है। ऐसे में इस टैंक के बनने के बाद राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंक बनाने के लिए बजट मिला है। जिसके लिए जगह का चुनाव किया जाएगा। फिलहाल यह पैसा पहले लोक निर्माण विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद निविदा जारी होगी।
डॉ. रेणू बेरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें