फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नग्गल में नहीं बना फायर स्टेशन, फसल को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नग्गल में शुक्रवार को लगी आग से करीब आठ एकड़ फसल में नुकसान हुआ था। समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची ताे ग्रामीणाें ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया और लपटों को दूसरे खेतों तक जाने से रोका।
विज्ञापन

दरअसल, दमकल विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह बनाए जाने वाले अस्थायी फायर स्टेशन का निर्माण अभी तक नहीं किया। इस कारण अंबाला सिटी फायर स्टेशन से गाड़ियों को आने में करीब पौना घंटा लग गया। इस कारण काफी फसल जलकर राख हो गई।
प्रत्येक वर्ष नग्गल क्षेत्र के लिए एक फायर गाड़ी और पांच कर्मचारियों को तैयार करते हैं। इससे आग की घटना तक पहुंचने में अधिक समय न लगे। इससे पहले भी बीते बुधवार को मच्छौंडा गांव में आग के कारण कई एकड़ में फसल जल गई थी।
विज्ञापन



फायर ब्रिगेड से दूरी बन रही मुसीबत
अंबाला सिटी से लेकर नग्गल क्षेत्र की दूरी करीब 17 किलोमीटर की है। इसी बीच अगर दमकल विभाग की टीम को अपने गाड़ी लेकर नग्गल तक जाना होता है तो उसे कपड़ा मार्केट और मानव चौक की ट्रैफिक से होकर गुजरना पड़ता है। जिस कारण 17 किलोमीटर के लिए एक घंटे से भी अधिक समय लग जाता है। इन मुख्य चौराहों और कपड़ा मार्केट में अवैध अतिक्रमण के कारण फायर विभाग की गाड़ी को निकलने के स्थान ही नहीं मिलता। इसलिए कई बार देरी हो जाती है।
14 गाड़ियों पर 21 कर्मचारी
दमकल विभाग के पास अंबाला सिटी में छोटी-बड़ी 14 गाड़ियां हैं। गाड़ियों के लिए दो फायर अधिकारी हैं। वहीं, 21 फायरमैन उपलब्ध हैं। फायरमैन ही चालक का काम देख रहे हैं। इन दिनों कर्मचारियों को भी 12- 12 घंटे की शिफ्ट में लगाया गया है। गाड़ियों की संख्या को देखें तो कर्मचारियों की संख्या कम है।
शाम तक गाड़ी नियुक्त करने के निर्देश

दमकल विभाग के मुख्य फायर अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि शनिवार शाम को डीसी ऑफिस से गाड़ी लगाने के निर्देश मिले। इसके बाद दमकल विभाग की ओर से गाड़ी भेज दी गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों को भी अस्थाई तौर पर नियुक्त कर दिया गया है। नग्गल में व्यवस्था को देखते हुए सात हजार लीटर वाली गाड़ी को लगाया गया है।
वर्जन
आग की घटना के बाद हमारी ओर से डीसी ऑफिस को अस्थाई फायर स्टेशन बनाने के लिए अवगत कराया है। उपायुक्त के आदेश मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी वहां पर तैनात कर दी जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की भी नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

-तरसेम राणा, मुख्य फायर अधिकारी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें