दुकान में लगी आग को बुझाते हुए
- फोटो : Ambala
बराड़ा। कस्बा स्थित अहमदाबाद क्लॉथ हाउस में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत मुख्य बिजली की सप्लाई को हटाया व आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग केवल शोरूम के इलेक्ट्रिक बॉक्स तक ही सीमित रही। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। शोरूम मालिक विपिन सचदेवा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।