फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शाॅर्ट सर्किट से घर में आग, पहुंचे विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी की मोची मंडी स्थित मकान के एक कमरे में शनिवार दोपहर आग लग गई। कमरे में रखे पुराने कपड़े व अन्य सामान जमकर राख हो गया। कमरे में धुंआ निकलने पर स्थानीय लोगों ने फोन कर दमकल विभाग को सूचित किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूचना पाकर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और मकान मालिकों से बातचीत कर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने मकान मालिक से बातचीत की। मकान मालिक व अन्य लोगों ने बताया कि यहां पर नशा करने वाले लोग अक्सर घूमते हैं। इस पर विज ने मौके पर मौजूद अंबाला कैंट थाना प्रभारी अजायब सिंह को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित रमेश ने बताया कि उनके घर में शादी थी तथा वह यहां गोदाम में ताला लगा कर गए हुए थे। ऊपर पुराने कपड़े रखने के लिए गोदाम लिया हुआ था। गनीमत रही कि वह घर नहीं थे तो जानी नुकसान भी हो सकता था।
पीड़ित बोला- किसी ने लगाई है आग

अंबाला कैंट थाना पुलिस को शिकायत देते हुए छावनी के गुजराती मोहल्ला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह सोमवार को अंबाला छावनी और शुक्रवार को शहजादपुर में पुराने व नए कपड़ों की रेहड़ी फड़ी लगाता है। करीब दस साल से कपड़े रखने के लिए मोची मंडी में एक कमरा किराये पर ले रखा है। कमरे में बिजली की तार भी नहीं थी। बताया कि इस आगजनी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आरोप लगाया कि यह आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें