अंबाला। पंजोखरा मधु महल के नजदीक जंगल में सरकंडों में भयंकर आग लग गई। यही नहीं यहां गद्दों की बचा फॉम भी आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही आसमान में दूर-दूर तक धुआं फैल गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आसपास के कई लोग भी आग लगी होने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना पाते ही दमकल विभाग की दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। यह घटना शाम 6.30 बजे की है। संवाद