फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत तो कहीं हाईवे किनारे आग, पौधों को नुकसान

विज्ञापन
सारंगपुर गांव में खेतों में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड और सारंगपुर गांव में रविवार आग लगने से तूड़ी, सफेदे के पौधे और सरकड़ें जल गए। सारंगपुर गांव में तो तीन एकड़ खेतों में सफेदे के पेड़ों में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे सारंगपुर में आग लगी तो वहीं दोपहर तीन बजे नारायणगढ़ रोड के पास सरकंडों में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मामूली सी आग ने हवा के चलते विकराल रूप ले लिया था। बुझाने के लिए दो घंटे तक दमकल कर्मी मशक्कत करते रहे, आखिर में आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन हजारों रुपये की तूड़ी और सफेदे के दो सौ पौधे से झुलस गए।

तीन एकड़ में सफेदों को नुकसान
सारंगपुर गांव में रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि उनके खेतों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को आग लगने की कोई संभावना नहीं थी। उन्हें यहां पहुंचकर पता चला कि पड़ोसी ने अपने खेतों में अवशेष जलाए थे। इसकी आग हवा के जरिए उनके खेतों तक पहुंच गई। आग के कारण खेतों में रखा भूसा और यहां पर लगाए गए सैकड़ों सफेदे के पेड़ों को नुकसान हो गया।
विज्ञापन

नारायणगढ़ रोड पर सरकंडों में आग
रविवार को दोपहर तीन बजे नारायणगढ़ रोड स्थित मंडोर के नजदीक सरकंडों में आग लग गई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी बचन सिंह ने बताया कि तीन बजे आग की सूचना मिली थी। मौके पर दो गाड़ियां भेजी गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल के नजदीक एक पेट्रोल पंप भी था। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें