अंबाला। छावनी के पुल चमेली स्थित श्याम बाजार के बाहर लगे बिजली के खंभे पर रविवार देररात को अचानक तारों के जाल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 15 मिनट तक तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलती रही।
मुख्य बाजार होने के कारण इलाके के लोग सहम गए। तुरंत लोगों ने बिजली निगम को शिकायत कर बिजली को बंद करवाया। गनीमत यह रही कि आग तारों से आगे नहीं फैली। दुकानदारों ने उस समय तो राहत की सांस ली लेकिन तारों में आग लगने पर स्थानीय दुकानदारों पर बिजली का संकट गहरा गया। करीब 12 घंटे तक दुकानदार इनवर्टर के सहारे रहे तो कुछ त्योहारी सीजन पर परेशान होते नजर आए।
दुकानदारों का कहना है कि आग लगने के आठ घंटे बाद पहुंचे और बिजली कर्मचारियों ने काम शुरू किया। उनका कहना है कि एक तो जन्माष्टमी का त्योहार है और बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में बिजली न होने पर लोगों के पसीने छूट गए। इसका कारोबार पर भी असर पड़ा।
फोटो: 21
सुबह से नहीं है लाइट : आशीष
दुकानदार आशीष शर्मा ने बताया कि खंभे में तारों में आग लगने से सुबह पांच बजे से लाइट नहीं है। जिसके कारण दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। ग्राहक वापस जा रहे हैं।
फोटो: 22
20 दुकानें रहीं प्रभावित : संदीप
दुकानदार संदीप गोयल ने बताया कि साढ़े 11 बज चुके हैं और अभी तक कोई भी बिजली कर्मचारी तारों को ठीक करने नहीं आया है। हमारी लाइन में करीब 20 दुकानें ऐसी हैं जिन दुकानों की लाइट पूरी तरह से बंद है।
फोटो: 24
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं : राकेश
दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि दुकान के आगे बिजली के पोल पर तारों का जाल पहले से था। इसे लेकर कई बार बिजली बोर्ड कार्यालय में शिकायत भी दी गई थी लेकिन जेई व एसडीओ उनकी सुनते ही नहीं। पहले ही इसे हटा दिया जाता तो आगजनी की घटना नहीं होती। पूरे बाजार में तारों के जाल बिछे हुए है, जो हादसों को न्यौता दे रहे हैं।
फोटो: 23
वर्जन
जन्माष्टमी का त्योहार है और बाजार में लोग खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ है लेकिन यहां पर लाइट के कारण दुकानों में अंधेरा है। बिजली निगम के अधिकारियों को बाजारों में फैले तारों के जाल को लेकर कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए। यह आग तो छोटी थी लेकिन बड़ी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
बाबू कनौजिया,पूर्व पार्षद।
वर्जन
श्याम बाजार के बाहर बिजली के खंभे में अलसुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस कारण मार्केट की लाइट बंद हो गई। शाम चार बजे लाइट को ठीक कर चालू करवा दिया।
अजय, एसडीओ, सब डिविजन नंबर एक, अंबाला छावनी।
अंबाला छावनी में रामबाग रोड से निशात बाग मेन रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
अंबाला छावनी में रामबाग रोड से निशात बाग मेन रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
अंबाला छावनी में रामबाग रोड से निशात बाग मेन रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
अंबाला छावनी में रामबाग रोड से निशात बाग मेन रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट