अंबाला सिटी। वाटिका कॉलोनी के पास शाम सात बजे सरकंडों में अचानक से आग लग गई। जैसे ही सरकंडों से लोगों ने धुंआ उठता देखा तो फायर और डायल 112 टीम को जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और रिपोर्ट किया। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने में कुछ समय जरूर लगा। इस दौरान सरकंडों की आग धीमे-धीमे बढ़ती जा रही थी। इसके बाद सेक्टर 9 थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सरकंडों की आग को बुझाने का काम किया गया। देर रात्रि को आग पर काबू पा लिया गया। गौरतलब है कि वाटिका कॉलोनी शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। इस इलाके में काफी खाली जगह पड़ी है। इस पर सरकंडे उग आए हैं। इसलिए यहां आग का खतरा गर्मियों के मौसम में बना हुआ था।