फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मालगाड़ी के डीजल टैंकर में आग, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला मंडल के बठिंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसा हो गया। घटना 25 अक्तूबर को रात लगभग 10.30 बजे हुई। इस दौरान पंजाब की रिफाइनरी से चलकर डीजल से भरे टैंकर वाली मालगाड़ी जैसे ही बठिंडा यार्ड में लाइन नंबर 12 पर आई तो इसमें आग लगी थी।
विज्ञापन

यह आग डीजल के एक टैंकर में थी। इसलिए मामले की सूचना तुरंत रेलवे की तरफ से दमकल विभाग को दी गई तो कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि यह आग दूसरे डीजल टैंक तक नहीं पहुंची अन्यथा हादसा काफी भयावह हो सकता था।
तेल चोरी का शक
पंजाब की रिफाइनरी से चली मालगाड़ी में 50 टैंकर थे और सभी में डीजल भरा हुआ था। इस मालगाड़ी को जम्मू जाना था जोकि पंजाब व राजस्थान के कुछ हिस्से से होते हुए जम्मू पहुंचनी थी। लेकिन जब मालगाड़ी बठिंडा यार्ड में पहुंची तो एक टैंकर से आग की लपटें उठ रहीं थी। आग बुझाने के बाद जब जांच की गई तो टैंकर का मुंह खुला हुआ मिला। इसे देखकर प्रतीत हुआ कि टैंकर से तेल चोरी करने की कोशिश की गई थी। इस करण कुछ तेल नीचे भी गिर गया और इसमें किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लग गई।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया था कि शनिवार रात को बठिंडा रेल यार्ड से गुजर रहे डीजल टैंकर के लोड में आग लगी है। यह आग एक टैंकर में थी, जिसे रेलवे के सतर्क कर्मचारियों ने बुझा दिया था। इस कार्रवाई में दमकल विभाग की भी मदद ली गई। इससे किसी भी ट्रेन का संचालन व जान-माल की हानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें