फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिव मूर्ति के नजदीक घर में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के बनारसी दास मिल के पीछे शिव मूर्ति के नजदीक स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में एक परिवार का आशियाना उजड़ गया और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यदर्शी शरवेस शर्मा ने बताया कि घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें उठती देख आसपास के मोहल्लावासी तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि आग की लपटें घर में रखे गैस सिलिंडर तक नहीं पहुंचीं, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि भी हो सकती थी। हालांकि, इस हादसे में परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े, बिस्तर, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें