नारायणगढ़। चेक बाउंस मामले में पेश न होने वाले आरोपी पुनीत यादव को कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया है। आरोपी पिछले चार साल से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के डॉ. जितेंद्र कुमार की अदालत ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए, साथ ही आरोपी का बैंक खाता अटैच करने के आदेश जारी किए हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान पाया गया कि आरोपी के खिलाफ 22 नवंबर 2021 से केस लंबित है। बार-बार वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी जानबूझकर छिप रहा था। कोर्ट ने पाया कि 6 अगस्त 2025 को मुनादी की प्रक्रिया पूरी होने के 30 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक अंबाला कैंट के शाखा प्रबंधक को निर्देश दिया है कि आरोपी के बैंक खाते का नवीनतम केवाईसी विवरण कोर्ट को उपलब्ध कराया जाए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई धारा 209 उद्घोषित अपराधी के रूप में पेश न होना के तहत की है।