फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्ग पर केमिकल फेंकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हाथीखाना प्राचीन मंदिर के पास से 10 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्ग महेश चंद्र पर हुए केमिकल के हमले के मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। तीन अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

उधर, बुजुर्ग कैंट के नागरिक अस्पताल में भी उपचाराधीन है। पुलिस को दिए बयान में रेड क्रॉस कॉम्प्लेक्स निवासी महेश चंद्र (72) ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हाथीखाना मंदिर में माथा टेक कर बाहर निकले थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की। जब विरोध किया तो आरोपियों ने हम आपके बच्चों जैसे हैं की बात बोलकर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बीच में बिठा लिया। बदमाशों के साथ एक एक्टिवा सवार युवक भी शामिल था। एफसीआई गोदाम की तरफ सुनसान जगह पर ले जाने के बाद तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें