फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को गन प्वाइंट पर बंधक बनाने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं बुजुर्ग महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनाल कॉलोनी निवासी विधा देवी (70) ने बताया कि वह गुरुवार शाम करीब 4:40 बजे अपने घर के अंदर बरामदे में चारपाई पर बैठी थीं। इसी दौरान घर के मेन गेट की कुंडी खोलकर तीन अज्ञात नकाबपोश युवक अंदर दाखिल हुए। अंदर आते ही एक युवक ने उनके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने उनका मुंह और गला दबा दिया। पीड़िता के मुताबिक, तीसरे आरोपी ने उन पर पिस्तौल तान दी और कानों के सोने के झुमके व बाएं हाथ की अंगूठी झपट ली। जब बदमाशों ने दोनों हाथों के सोने के कड़े निकालने का प्रयास किया, तो बुजुर्ग महिला ने अपनी मुट्ठियां बंद कर लीं। इस पर बौखलाए बदमाश ने उनके दाहिने हाथ पर पिस्तौल की बट से जोरदार वार किया। इससे वह लहूलुहान हो गईं और चिल्लाने लगीं। चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद बड़ी बहू रेखा देवी और पोती चाहत सोनी ने जैसे ही दरवाजा खोला, बदमाशों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी। डर के मारे दोनों ने अंदर से कुंडी लगा ली। बदमाशों ने लात-धक्के मारकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकाम रहने पर वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में चोट पहुंचाकर लूटपाट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें