नारायणगढ़। स्थानीय अदालत के आदेश की अवहेलना करने और लंबे समय से फरार रहने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने एक आरोपी के प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसे अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) डॉ. जितेंद्र कुमार की अदालत में वर्ष 2021 से चल रहे मामले राज्य बनाम नरेंद्र आदि मामले में आरोपी अमनदीप सिंह लगातार अनुपस्थित चल रहा था। अदालत ने अक्तूबर 2025 में आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा जारी की थी। अदालत ने आरोपी के व्यवहार को देखते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही, आरोपी के जमानतदार के खिलाफ भी जमानती वारंट जारी कर उसकी संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद