फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र देकर भर्ती हुए एएसआइ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर पुलिस महकमे में भर्ती हुआ एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईजी आफिस द्वारा कराई गई जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद डीडीए की राय ली गई। शनिवार देर शाम शहर बलदेवनगर थाने में ठगी की धारा 420 व 177 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। मूलरूप से यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र का वासी आरोपी वर्तमान में नारायणगढ़ थाने मे कार्यरत है। यमुनानगर के ही रामलाल के बयानों पर कार्रवाई की गई। केस के अनुसार इसी साल 15 जनवरी को पहले नारायणगढ़ थाने में एक नंबरी शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके बाद आइजी आफिस द्वारा जांच कराई गई। जांच में गामाराम पर आरोप सही साबित हुए। शिकायत में बताया गया कि आरोपी वास्तव में किसी अन्य जाति से संबंध रखता है लेकिन पुलिस महकमे में भर्ती होने के लिए उसने एससी जाति का प्रमाणपत्र पेश किया। पहले यह बात किसी को पता नहीं चली। संज्ञान में आते ही रामलाल ने शिकायत दी। बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार के अनुसार ठगी का एक केस एएसआई गामा के खिलाफ दर्ज किया गया है। उसपर भर्ती के समय फर्जी जाति प्रमाणपत्र जमा कराने का आरोप है। केस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें