फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने के मामले में पति पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, स्त्रीधन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ क्रूरता और दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ससुर, सास और ननद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2015 को गाजियाबाद के एक होटल में रजत कौशिक के साथ हुई थी। इस शादी में उसके माता-पिता ने एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे और आरोपियों की मांग के अनुसार सोने-चांदी के गहने और नकदी दी थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 जून 2024 को पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके बेटे को घर से बेदखल कर दिया। साथ ही उसका सारा स्त्रीधन अपने कब्जे में रख लिया। इसके बाद वह अपने मायके अंबाला आ गई। आरोप है कि पति अक्सर अंबाला आकर मायके के घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करता था। बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीड़िता ने न्यू चंडीगढ़ के एक स्कूल में नौकरी शुरू की और अलग रहने लगी। 18 दिसंबर 2025 को आरोपी पति अपनी गाड़ी लेकर स्कूल पहुंचा और जबरन उनके बेटे को ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मामले की जांच महिला सहायक उपनिरीक्षक हरदीप कौर कर रही हैं। परिवाद की गहन जांच अमल में लाई गई। जांच के दौरान ससुर, सास के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं हो सके। हालांकि मुख्य आरोपी पति रजत कौशिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें