अंबाला सिटी। मीरा चौक पर लॉकडाउन के दौरान पुलिस का इशारा देखकर युवकों ने बाइक रोकने की जगह भगा ली। पीछा कर पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना की धारा188 की कार्रवाई की गई। सोमवार की घटना में आरोपियों की पहचान घेल के तलविंदर सिंह उर्फ राड़ी तथा अमरीक सिंह के तौर पर हुई। चौकी नंबर दो पुलिस की कार्रवाई के आधार पर कोतवाली में दर्ज केस में आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।