फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारने के आरोपी पर प्राथमिकी

Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केएफसी लिंक रोड पर 15 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारने वाले कार चालक पर अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद से 10वीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय गुनीष साहनी पीजीआई चंडीगढ़ के आईसीयू में दाखिल है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई सेक्टर-8 निवासी सचिन साहनी की तहरीर पर हुई है। सचिन ने बताया कि बेटा गुनीष साहनी 15 दिसंबर की दोपहर में ट्यूशन पढ़कर स्कूटी पर घर लौट रहा था। जब वह वाटिका के पास केएफसी लिंक रोड पर पहुंचा, तभी केएफसी के सामने बने कट से आई-20 तेज रफ्तार कार ने स्कूटी से टक्कर मार दी थी। हादसे में गुनीष के चोट आई थी। पुलिस को दी तहरीर में कार चालक पिलखनी गांव निवासी सुशांक कुमार पर आरोप लगे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें