फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 17 फरवरी से शुरू हुई सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। अंबाला के साथ ही पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के चुनाव भी अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं। सेक्टर सात निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि नियमानुसार नगर निगम की मतदाता सूची विधानसभा हलके की लिस्ट के आधार पर ही तैयार की जाती है। हरियाणा की विधानसभा मतदाता सूचियां 1 जुलाई 2024 तक ही अपडेटेड हैं। इसलिए इसके बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा इस बार मतदान नहीं कर सकेंगे। पिछले डेढ़ साल से विधानसभा स्तर पर सूचियों को अपडेट नहीं किया गया है। मार्च 2017 में हुए नियमों में संशोधन के बाद अब निकाय चुनावों के लिए अलग से वोटर लिस्ट नहीं बनाई जाती। अगर किसी व्यक्ति का नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह नगर निगम चुनाव में भी वोट नहीं डाल पाएगा। वर्तमान में अंबाला नगर निगम के सभी 20 वार्डों में लगभग 1 लाख 93 हजार मतदाता हैं। पिछले वर्ष हुए मेयर उपचुनाव के दौरान भी मतदाताओं की संख्या इतनी ही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें