फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अटकी 100 बेड के अस्पताल की फाइल, दो साल से भुगतान नहीं

विज्ञापन
अंबाला सिटी में 100 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल की भीतर से ​स्थि​ती।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में 100 से 200 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। इसका लगभग 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा है। इसके बावजूद अब इस परियोजना पर काम कछुआ रफ्तार से चल रहा है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि कुछ दिन काम हो जाता है और कुछ दिन बंद रहता है। ऐसा हाल पिछले कुछ महीनों से अधिक हो गया है। सूत्रों की मानें तो करीब दो साल से इस परियोजना में भुगतान की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर अटकी है। उच्चाधिकारियों की ओर से ठेकेदार का भुगतान न होने के कारण मनमर्जी से काम किया जा रहा है।
हाल ऐसा है कि लोक निर्माण विभाग के पास से निर्माण सामग्री मिल जाए तो काम हो जाता है वरना रुका हुआ है। हालांकि मौजूदा समय में प्लस्तर का काम किया जा रहा है, जिस तेजी से इस अस्पताल को तैयार होना था वह भुगतान अटकने के कारण नहीं हो सका। ऐसे में यह परियोजना कब तक पूरी होगी इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


टाइलों और फ्लोरिंग का काम बाकी

अभी 200 बेड के अस्पताल का भवन तैयार हो गया है। टाइलें और फ्लोरिंग सहित अन्य कार्य पिछले कुछ समय से लंबित चल रहे हैं। इसके बाद यहां पर फर्नीचर और इलेक्ट्रिक का काम किया जाएगा। अब जब सिविल कार्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे कार्यों में कितना समय लगेगा। ऐसे में इस परियोजना में लगातार देरी हो रही है।

घोषणा से अब तक यह रहा सफर



वर्ष 2015 में 27 करोड़ की मंजूरी से शुरू हुआ था निर्माण

नागरिक अस्पताल के साथ लगते 100 बैड के भवन का निर्माण कार्य को लेकर 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी। 28 मार्च 2019 को इस सिविल अस्पताल के निर्माण का शुरु हो गया था। इस दौरान कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए 27 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। परंतु इसके बाद कोरोना के कारण काम पूरी तरह से ठप हो गया। काम में देरी होती देख विभाग ने काम को पूरा करने की समय सीमा को भी बढ़ा दिया।



परियोजना में किए बदलाव

परियोजना में धीरे-धीरे बदलाव होते चले गए और बजट बढ़ता चला गया। जहां पहले दीवारों पर पेंट की बात कही जा रही थी उसे बदलकर टाइलों का किया गया। इसमें आगे चलकर वाटर प्रूफिंग के काम को भी जोड़ा गया।



बजट के फेर में फंसी फाइल

पीडब्लयूडी की ओर से अपने स्तर पर बजट को और अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता था। इसी कारण यह कार्य अब बजट पास होने के लिए रुक गया है क्योंकि अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर 45 करोड़ तक कर दिया है, जिस फाइल को एक्सटेंड करने के लिए फाइल को उच्च विभाग के पास भेज दिया है। जहां से अनुमति मिलने और बजट पर सहमति बनने तक के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।

भवन निर्माण के बाद यह मिलेगी सुविधाएं

जानकारी के अनुसार बेसमेंट में स्टोर, लाउंड्री व एसी प्लांट बनाया जाएगा। भूतल पर रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक, सर्जिकल व आर्थो ओपीडी तैयार की जाएगी, प्रथम तल पर लैब, एडमिनिस्ट्रेशन, सीसीयू, आईसीयू, इमरजेंसी (12 बेड), मेडिसिन ओपीडी। द्वितीय तल पर प्राइवेट वार्ड (12 बेड), फिजियोथैरेपी, नेत्र रोग ओपीडी, डोरमेट्री। तृतीय तल पर वार्ड (24 बेड), प्राइवेट वार्ड (10 बेड), वार्ड (36 बेड), कैंटीन, चौथे तल पर एएचयू, ऑपरेशन थियेटर, डिस्कशन रूम। वहीं सीएमओ कार्यालय भी यहीं पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है।

अंबाला सिटी में 100 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल की भीतर से स्थिती।

अंबाला सिटी में 100 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल की भीतर से स्थिती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें