फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निहंग और वेंडर में मारपीट, समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। निहंग और वेंडर के बीच मारपीट हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग चार बजे कैंट स्टेशन पर हुई। इस दौरान ट्रेन भी लगभग पौने घंटे तक प्लेटफार्म नंबर 7 पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल वेंडर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा और निहंग को जीआरपी थाने लेकर आए। इस दौरान घायल हुए दूसरे निहंग का भी सिविल अस्पताल से उपचार कराया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद अरशद ने बताया कि वो अंबाला कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता है। बुधवार शाम को नांदेड़ से अंब अंदौरा जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर सात पर आई तो वो खाने-पीने का सामान बेचने लगा।
इस दौरान कुछ निहंगों ने खाने का सामान लिया, लेकिन पैसा नहीं दिए। इस बात पर उनमें विवाद हो गया और एक निहंग ने तैश में आकर उस पर हमला कर दिया। जीआरपी थाने में मौजूद निहंग ने बताया कि वेंडर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था और इस दौरान उसने भी उनके साथी पर हमला किया था। उसे जो घाव हुआ है वो धक्का-मुक्की के कारण हुआ है न कि किसी हथियार आदि के कारण। हालांकि देर शाम को मौजिज लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया था। तुरंत स्टेशन पर पहुंचकर घायल वेंडर सहित निहंग को सिविल अस्पताल भेजकर उपचार करवाया गया। बाद में उनका आपस में समझौता हो गया और उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें