फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीसी रोड बनने पर खर्च होंगे तीन करोड़, वर्कऑर्डर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विजय रत्न चौक से डॉ. कौशिक अस्पताल की तरफ जाने वाली डीसी रोड का निर्माण नए सिरे से होगा। इस पर लगभग दो करोड़ 97 लाख 12 हजार 83 रुपये खर्च होंगे। सड़क की लगातार हो रही खस्ता हालत को देखते हुए नगर परिषद ने पिछले दिनों इसका प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन

इस योजना की अनुमति मुख्यालय से ली थी। अब इस सड़क के निर्माण के लिए कुरुक्षेत्र की एमएस कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। वर्क ऑर्डर के हिसाब से एजेंसी को चार माह यानी 11 जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इस कार्य के तहत सड़क का निर्माण तो किया ही जाएगा, साथ ही सुंदरता को लेकर भी पौध रोपण, फैंसी लाइट्स, फुटपाथ आदि का निर्माण भी किया जाएगा। यह सड़क निकलसन रोड की तर्ज पर ही तैयार की जाएगी ताकि बाजार आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जल्द शुरू होगा पुलिया का काम
सदर और कबाड़ी बाजार की बरसों पुरानी पुलिया को भी तोड़ने का कार्य जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। यहां पर पहले के मुकाबले अधिक जगह रखी जाएगी और भीड़-भाड़ के दौरान वो आसानी से बाजारों में आवागमन कर सकें। इस योजना पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका वर्क ऑर्डर भी नप ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद के अधीन दुर्गा चरण रोड यानी डीसी रोड को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। यहां पर सौंदर्यीकरण का कार्य निकलसन रोड की तर्ज पर करवाया जाएगा। इस पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होेंगे। इसका वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। संबंधित ठेकेदार को जल्द काम शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें