फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी, अब भी 282 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में वीरवार को पांचवीं काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 282 सीट खाली है। इसमें से अधिक सीटें फाऊंडरीमैन ट्रेड की हैं। इसमें दाखिला लेने के लिए युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई है। फाऊंडरीमैन में 48 सीट में से केवल 2 ही सीटों पर युवाओं ने दाखिला लिया है। अब 46 सीट खाली है।
विज्ञापन

इसके अलावा कारपेंटर ट्रेड में 72 में से केवल 13 ही सीट भरी है और 59 सीट खाली हैं। लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर में 40 में से 18 सीट ही भर सकी है जबकि 22 सीट खाली है। बाकि अन्य कई ट्रेड भी ऐसे हैं जिनमें सीटें खाली है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ओपन काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी हो सकता है। उम्मीद है कि काउंसलिंग में सीटें भर जाएंगी। वहीं स्टेनो ग्राफर और हिंदी में सबसे अधिक युवाओं ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। इसी का परिणाम है कि उनमें खाली सीटों का आंकड़ा पूरी तरह से शून्य है।
-----------------
ये है शहर आईटीआई में खाली सीटों की स्थिति
कारपेंटर 72 में से 59, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेनटेनेंस 48 में से 02, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 में से 3, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एससीवीटी 24 में से 8 सीट खाली है। ड्राफ्ट्समैन मेकेनिकल 40 में से 11, इलेक्ट्रीशियन 40 में से 09, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक 48 में से 05, फिटर 60 में से 03, फाउंडरमैन 48 में से 46, इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मैकेनिक 24 में से 4, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 में से 11, लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर 40 में से 22, मैकेनिस्ट 40 में से 01, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल 48 में से 08, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक अपलांयस 24 में से 09, मैकेनिक डीजल ड्यूल 48 में से 01, पेंटर जनरल 20 में से 01 सीट खाली है। प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 40 में से19, प्लंबर 48 में से 13, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नीशियन 48 में से 07, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल 20 में से 01, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 48 में से 0, स्टेनोग्राफर हिंदी में 48 से 0, टूल एंड डाई मेकर 24 में से 09, वेल्डर 60 में से 10, वायरमैन 20 में से 04 सीट खाली हैं।
विज्ञापन

--------------------
स्टाफ की ओर से पूरा प्रयास किया गया। इसी का परिणाम है कि अधिकतर सीटें भर चुकी है। हो सकता है कि जल्द ही ओपन काउंसलिंग भी हो तो उसमें यह खाली सीट भी भर जाएंगी।
विज्ञापन

- भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई।
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें