डीएफएससी ने पांच दिन बाद धान खरीद का भुगतान जारी कर दिया है। इसके अलावा अब खरीद और उठान के कार्य ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से एक दिन में सबसे अधिक 42 हजार 975 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं विभाग अभी तक कुल 1 लाख 63 हजार 49 मीट्रिक टन धान की खरीद कर चुका है।
विभाग ने धान खरीद के साथ उठान के कार्य को भी तेज कर दिया है। अभी तक कुल खरीदी गई धान में 34.52 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है। जो कुल 56 हजार 283 मीट्रिक टन है। विभाग के अनुसार जिस तेजी के साथ धान की खरीद की जा रही है, उसी तेजी के साथ ही उठान का कार्य भी हो रहा है।
-------------------------
यह रही बृहस्पतिवार को धान खरीद की स्थिति
जिले भर की मंडियों में बुधवार को अंबाला कैंट मंडी में 2 हजार 270, अंबाला सिटी में 4 हजार250, नन्यौला में 426, साहा में 4 हजार 480, मुलाना 6 हजार 439, बराड़ा में 8 हजार 752, तलहेड़ी से 4 हजार 345, केसरी 767, सरदेहड़ी में 1 हजार 831, उगाला में 1 हजार 220, भरेड़ी कलां में 500, नारायणगढ़ में 4 हजार 570, शहजादपुर में 1 हजार 471, कड़ासन 1 हजार 500 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। वहीं अभी तक सबसे अधिक खरीद हैफेड द्वारा की गई है।
-----------------------
पिछले पांच दिनों में बैंक की छुट्टियां थी, जिस कारण पेमेंट में दिक्कत आ रही थी दोपहर तक ही 36 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया है। बकाया भुगतान भी जल्द जारी हो जाएगा।
- अपार तिवारी, डीएफएससी, अंबाला।
-----------------------