फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार में पुलिस को नई चुनौती

Thu, 12 Sep 2013 11:58 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में तस्कर अब महिलाओं को नशे का सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए पैडलर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


 हाल में पुलिस ने ऐसी कई महिलाओं को नशे के सामान समेत धर दबोचा है। लेकिन पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया है।  

नशीले पदार्थों की तस्करी में अब तक जहां पुरुष ही सामने आ रहे थे, वहीं अब इस में महिलाएं भी उतर रही हैं। पुलिस की मानें, तो महिलाएं एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल की जा रही है, जिसने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है।

 हालांकि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को कई टीमें गठित करनी पड़ी, लेकिन जिस तरह से यह मामले सामने आ रहे हैं, वह आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिलाओं पर कोई जल्द शक नहीं करता और यही कारण है कि तस्कर महिलाओं को इस गोरखधंधे में सेफ मान रहे हैं। पुलिस की मानें, तो जनवरी से लेकर अब तक करीब पचास आरोपियों को इस मामले में पकड़ा जा चुका है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

---------

हाल में नशे के सामान के साथ पकड़ी गईं महिलाएं

* 19 जनवरी 2013 को डेहा कालोनी निवासी महिला को काबू किया
* 28 जनवरी 2013 को डेहा कालोनी की महिला काबू
* 15 अप्रैल 2013 को पटियाला अलीमाजरा निवासी दो महिलाओं को 20 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया
* 15 अप्रैल 2013 को डेहा कालोनी महिला को एक साथी के साथ 600 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा
* 7 जून 2013 को डेहा कालानी निवासी स्मैक सहित पकड़ा
* 25 जून 2013 को डेहा कालोनी निवासी महिला को स्मैक सहित पकड़ा
* 24 जुलाई 2013 को डेहा कालोनी निवासी महिला को स्मैक सहित पकड़ा
* 27 जुलाई 2013 को डेहा कालोनी निवासी महिला को स्मैक सहित पकड़ा
* 1 अगस्त 2013 को बाबा हीरा नगर से महिला को स्मैक सहित पकड़ा
* 7 अगस्त 2013 को डेहा कालोनी की महिला स्मैक सहित काबू
* 26 अगस्त 2013 को कमल विहार से महिला को 350 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा
* 26 अगस्त 2013 को छावनी के हलवाई बाजार से महिला को स्मैक सहित पकड़ा
---------


‘नशे की तस्करी में महिलाओं को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने भी इन पर काबू पाया है और कई महिलाओं को नशीले पदार्थों सहित काबू किया है। पुलिस का अभियान जारी रहेगा।’
- राजबीर देसवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें