फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लिफ्ट का तार टूटने से महिला श्रद्धालु गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती गुरुद्वारा साहिब में हुआ हादसा, माथा टेकने पहुंची थीं महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पंचायती गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को लिफ्ट की तार टूटने से एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुरमीत कौर नामक महिला लिफ्ट के अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से चोटिल हुईं। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
हादसे में उनके दोनों टखनों और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार, गुरमीत कौर प्रतिदिन की भांति मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई थीं। लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय अचानक उसका तार टूट गया और केबिन तेज धमाके के साथ नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद सेवादारों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बाहर निकाला। परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखरखाव और सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं में चिंता है। वे लिफ्ट के नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मंत्रणा की जाएगी। इस प्रकार का हादसा दोबारा न हो, इसके भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।
- टीपी सिंह, पूर्व सदस्य, एचएसजीएमसी, सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें