अंबाला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ड्रोन रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे के वक्त एक महिला वहां से गुजर रही थी जिसकी बाल-बाल जान बच गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
अंबाला के धूलकोट में रविवार सुबह सैन्य क्षेत्र के नजदीक एक ड्रोन के रिहायशी इलाके में अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब एक महिला सड़क से गुजर रही थी, जो बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शी सूर्य कांत ने बताया कि हवा में उड़ता ड्रोन अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
कब्जे में लिया ड्रोन
सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सेना पुलिस और वायुसेना के जवान भी वहां पहुंच गए और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। बलदेव नगर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि जग्गी सिटी सेंटर के पास सेना की एक यूनिट द्वारा ड्रोन उड़ाने का अभ्यास किया जा रहा था।
लोगों में दहशत
इस दौरान ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण धूलकोट में वायुसेना स्टेशन की दीवार के पास गिर गया। जांच में पाया गया कि ड्रोन पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत फैल गई, और उन्होंने सैन्य अभ्यास के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।