फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिता-पुत्र का पड़ोसी युवक पर ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घर के बाहर दाेस्तों संग गली में खड़े छात्र पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल नमन को तीन टांके लगे। रामकिशन काॅलोनी के 15 साल के नमन ने बताया कि वह रविवार को घर के बाहर गली में दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान उनका पड़ोसी साइकिल लेकर गली में उनके पास आया और अकड़ते हुए साइड में होने को कहा। बच्चों ने साइड होते हुए कहा कि आराम से बोलो। यह सुनकर वह व्यक्ति तैश में आ गया। आवाज सुनकर आरोपी का बेटा भी वहां पर आ गया और उस व्यक्ति ने ईंट उठाई और नमन से सिर और पीठ में दे मारी। ईंट लगने से नमन घायल हो गया। इसके बाद आरोपी के बेटे ने नमन का गला दबाते हुए मारपीट की। दोनों आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बेटे नमन को लेकर पिता आलोक छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाॅक्टर ने उसका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें