फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 05 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के एक क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि पिछले करीब दो माह से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्ज हुआ। फिलहाल महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार किशोरी को अचानक पेट में दर्द हुआ तो किशोरी ने इस वारदात के बारे में अपनी मां को बताया था। लेकिन जब पीड़ित किशोरी की मां किशोरी को सिविल अस्पताल में ले गई तो घिनौनी हरकत का पता चल सका।

इसके बाद पीड़ित किशोरी ने बताया था कि पिछले दो माह से उसका पिता ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वारदात के बाद महिला एरिया की चौकी में पहुंची और घटना के बारे में अवगत करवाया। महिला थाना पुलिस जांच अफसर शांति का कहना है कि किशोरी से दो माह से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस किशोरी का मेडिकल करवाएगी। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें