फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी को पीटा

Mon, 16 Jun 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के हरिनगर में रविवार देर शाम एक पिता ने नशे की हालत में अपनी पंद्रह साल की बेटी को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी की मां उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां वह उपचाराधीन है। किशोरी की मां ने बताया कि उसका पति अकसर मारपीट करता है। मां ने बताया कि रविवार शाम को वह मार्केट गई थी, लेकिन जब वापस लौटी तो उसके घर से उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसका पति बेटी को पीट रहा था। उसने अपनी बेटी को बचाया और बाप बेटी को पीटकर निकल गया। किशोरी को सिविल अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


कार ने युवक को कुचला, मौत
अंबाला कैंट। जगाधरी हाईवे पर तेपला के पास एक  कार ने बाइक  सवार युवक  को टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के  बलदेव नगर निवासी इंद्र कुमार बाइक पर तेपला की ओर से वापस आ रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। उसे तुरंत राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें