पानीपत की टीम ट्रॉफी के साथ खुशी मनाती हुई
- फोटो : Ambala
हरियाणा स्टेट फुटबॉल चैंपिनशिप के सेमीफाइनल में पानीपत और फतेहाबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में जगह बना ली। रविवार को फतेहाबाद की टीम ने जहां अंबाला की टीम को 2-0 से हराया। वहीं पानीपत और झज्जर की टीम के बीच मुकाबला कड़ा रहा। 70 मिनट के मैच में जब कोई नतीजा नहीं निकला तो पैनेल्टी शूट हुआ और उसमें पानीपत ने 4-2 के स्कोर से मैच जीत लिया। सेमीफाइनल मैच में अंबाला की टीम के हारने के बाद 30 साल बाद हरियाणा स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। छावनी के एसडी कॉलेज में धुंध के बाहर दो घंटा देरी से हुए मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुईं थी लेकिन फतेहाबाद की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। यही कारण था कि फतेहाबाद ने अंबाला की टीम को 2-0 से मात दे दी।
पानीपत और झज्जर का मैच रहा रोचक
दूसरा मैच छावनी के जीएमएन कॉलेज में पानीपत और झज्जर के मध्य खेला गया सेमीफाइनल मैच में एसपी हामिद अख्तर बतौर मुख्यातिथि रहे। इसके साथ ही हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान कवरपाल अमु सहित महासचिव ललित चौधरी, कपिल विज, अरविंद कुमार, इंद्रजीत नागी चीफ कोच एनआईएस, बलीत नागपाल, डॉ. राजपाल, प्रिंसिपल जीएमएन कॉलेज, प्रो. मोदगिल, प्रिंसिपल एसडी कॉलेज मुख्य रूप से शामिल रहे। इसमें पानीपत ने पेनाल्टी शूट आउट में मैच जीता।
आज जीएमएन कॉलेज में होगा फाइनल मुकाबला
पानीपत और फतेहाबाद के बीच आज जीएमएन कॉलेज में दोपहर करीब दो बजे फाइनल मुकाबला होगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में इस मैच के रेफरी विशाल सिंह(अंबाला), प्रिंस (जींद), सचिन (हिसार), सनी (जींद) और चीफ रेफरी चरण सिंह, फुटबॉल कोच रेवाड़ी रहे। चीफ गेस्ट ने विनर और लूजर को ट्रॉफी तथा इनाम दिए।