फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी में सेक्टर बनाने के लिए जमीन देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- सही मुआवजा दिया जाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। छावनी में सेक्टर विकसित करने को मंगलवार को सेक्टर 34 के कम्युनिटी हॉल में किसानों की बैठक हुई। इस बैठक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने आयोजित किया था। इसमें किसानों को ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करने के लिए किसानों को कहा किया। वहीं किसानों से सुझाव भी लिए गए। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि वह जमीन देने के इच्छुक हैं मगर उन्हें मुआवजा सरकार सही दे। अधिकारियों ने यही कहा कि एक बार पहले वह आवेदन करें। इसके बाद यह फैसला अच्छा लिया जाएगा। वहीं कुछ किसानों ने उन्हें दी जाने वाली वरीयता के बारे में पूछा। एस्टेट आफिसर दर्शन कुमार ने बताया कि किसान 30 अप्रैल तक जमीनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एक हजार एकड़ भूमि पर बनेंगे सेक्टर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा यहां करीब 1000 एकड़ भूमि पर कैंट में सात नए सेक्टर विकसित करेगा। इसमें रिहायशी और औद्योगिक सुविधाएं दी जाएंगी। इस परियोजना में बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां आदि गांव की भूमि ली जानी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन स्पेस व पार्क भी होंगे
योजना के तहत सेक्टर 27, 28, 36, 40, 40-ए, 41-ए और सेक्टर 42 को विकसित किया जाएगा। इन सेक्टरों की विशेषता यह होगी कि यहां केवल मकान ही नहीं, बल्कि कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक बाजार होंगे। ओपन स्पेस व पार्क के लिए विशेष जगह छोड़ी जाएगी। ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन के आधुनिक केंद्र बनेंगे। इंडस्ट्रियल प्लेस से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें