फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: बिना मैसेज के भी मंडी में फसल बेच सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैसेज व्यवस्था के कारण फसल मंडी में लाने के लिए परेशान हो रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब फसल पकने के बाद किसानों को प्रशासन की ओर से आने वाले मैसेज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसान अब फसल के पकते ही उसे मंडी में लाकर बेच सकेंगे। इसके लिए अंबाला सिटी अनाज मंडी में व्यवस्था कर दी गई है। अब गेट पास के लिए किसानों को मैसेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस व्यवस्था का आढ़ती और किसान दोनों ने ही स्वागत किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मैसेज व्यवस्था के कारण उन किसानों का परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अमर उजाला ने मंगलवार के संस्करण में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मार्केट कमेटी की ओर से यह निर्णय लिया गया। अब वह किसान भी मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं, जिनकी फसल तो पक चुकी है, लेकिन अभी तक उनके पास मैसेज नहीं आया है। मार्केट कमेटी सचिव आशा ने कहा कि अगर भविष्य में किसानों की सुविधा के लिए अपने स्तर पर अगर कोई ओर व्यवस्था भी करनी पड़ी तो वह उस व्यवस्था को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें