फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमे उठान से किसान दिखे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंडी में धान के उठान की रफ्तार सोमवार को काफी धीमी रही। रविवार तक जहां 60 प्रतिशत धान का उठान हुआ था, वहीं सोमवार तक केवल 61 प्रतिशत धान का ही उठान हुआ। अभी तक सबसे अधिक धान का उठान शहजादपुर मंडी वहीं सबसे कम धान का उठान अंबाला छावनी मंडी से हुआ है। शहजादपुर मंडी से कुल 72.75, अंबाला सिटी मंडी से 72.36 प्रतिशत और छावनी की मंडी से केवल 55 प्रतिशत धान ही उठ सकी है।
विज्ञापन

धान खरीद ने सोमवार को एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। जिलेभर की मंडियों में कुल 39 हजार 730 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जबकि सभी विभाग मिलकर अभी तक 2 लाख 92 हजार 474 मीट्रिक टन धान खरीद चुका है। इसमें से कुल 1 लाख 80 हजार 236 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। वहीं मंडी में बैठे किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से चाहे धान की खरीद का कार्य देरी से शुरू किया लेकिन खरीद तेजी से हो रही है। उम्मीद है कि उनकी धान की खरीद का कार्य भी जल्द ही पूरा जाएगा और उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान किसानों ने खराब फसल पर मुआवजे की मांग भी की है।
सरकार को तेजी के साथ धान खरीद के साथ उठान का कार्य कर देना चाहिए। अगर सरकार ने धान की खरीद का कार्य पहले ही शुरू दिया होता तो किसानों को इतना नुकसान नहीं झेलना पड़ता।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह,किसान।
धान की खरीद का कार्य अब हो रहा है, परंतु अगर सरकार ने पहले ही धान की खरीद शुरू कर दी होती तो किसानों को इतना परेशान न होना पड़ता। अब सरकार तेजी के साथ पेमेंट का कार्य भी करवा दे।
- नछतर सिंह, किसान।
इस बार बारिश के कारण किसानों को बहुत अधिक नुकसान झेलना पड़ा है। सरकार को चाहिए कि वह उन्हें मुआवजा दें। इससे कि किसानों को कुछ राहत मिले।
- हरनेक सिंह, किसान।
सरकार को चाहिए इस बार धान खरीद के साथ उठान का कार्य भी तेजी के साथ करें। इसके अलावा सरकार को चाहिए कि सरकार खराब फसल का मुआवजा दे इससे कि नुकसान झेल रहे किसानों का कुछ राहत मिले।
विज्ञापन

- सज्जन सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें