- किसानों ने किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- फोटो : - किसानों ने किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
करनाल। हांसी के गांव चैनत में पानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में करनाल में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने की। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग की। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार का अड़ियल रवैया आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर कर रहा है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन व चेयरमैन यशपाल राणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चैनत गांव में पीने के पानी को लेकर जो लगातार 50 दिनों से लगातार शांतिप्रिय आंदोलन किया जा रहा है। अगर जल्द ही सरकार ने समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश में और कड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर प्रभारी मेहताब कादयान, महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, किसान नेता राम दुरेजा, दिलावर डबकौली, राज कुमार नोतना, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगिंदर सागवान और नफे सिंह मौजूद रहे। संवाद