बराड़ा। किसानों की समस्या को नजरअंदाज करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया। एसडीएम ने जब खुद आकर समस्या के हल करने का आश्वासन दिया तब किसानों ने धरना समाप्त किया।
किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह बताया कि सुल्तानी का किसान साधा सिंह खेतों में रास्ते को मामले को लेकर काफी समय से कार्यालय के चक्कर काट रहा है। साधा सिंह दो दिन पहले एसडीएम से मिलने पहुंचा था। इसके बाद मलकीत सिंह ने एसडीएम को फोन करके साधा सिंह की इस समस्या हल करने का आग्रह किया।
वही साधा सिंह जब वह अपनी समस्या को लेकर एसडीएम के पास पहुंचा तो एसडीएम ने साधा सिंह को वहां से लौटा दिया।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन सभी नागरिकों के कार्यों को गंभीरता से लेता है और साधा सिंह की जमीन की निशानदेही के लिए पुलिस बल भेजकर प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। संवाद