फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों का फसल कटने तक जमीन एक्वायर न करने का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में रिंग रोड परियोजना में आई जमीन पर फसल काटने के लिए किसानों ने गृहमंत्री अनिल विज से एक माह की मोहलत देने की गुहार लगाई। बुधवार सुबह गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे पंजोखरा साहिब, खतौली और अन्य गांवों के किसानों ने समय मांगा। इस पर मंत्री विज ने मौके पर ही मौजूद डीसी डाॅ. प्रियंका सोनी को समय प्रदान करने के निर्देश दिए। किसानों ने कहा कि उनकी गेहूं की फसल लगभग पकने वाली है और उन्हें फसल काटने के लिए केवल एक माह की मोहलत प्रदान की जाए। किसानों के अनुरोध पर गृहमंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि किसानों की फसल कटने के बाद ही रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि फसल कटने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। किसानों ने इस पर गृहमंत्री अनिल विज का धन्यवाद किया और कहा कि रिंग रोड बनने से अंबाला तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा। यह परियोजना अम्बाला के लिए मील का पत्थर साबित होगी। गौरतलब है कि अंबाला में लगभग 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाने के लिए दो चरणों में कार्य होना है। पहले चरण के टेंडर अलॉट हो चुके हैं जिसके तहत 18 किलोमीटर लंबी रोड बनाई जानी है। रोड बनाने के लिए किसानों की जमीन को पूर्व में एक्वायर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें